हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का अनाथ बच्चों के प्रति स्नेह आज एक बार फिर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री के निमंत्रण पर बालिका आश्रम टूटीकंडी के 69 बच्चे मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए पहुंचे। इन बच्चों ने पहली बार विधानसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही को देखी। विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे बच्चे बहुत खुश व उत्साहित नजर आए। बाद में इन बच्चों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ दोपहर भोज का आनंद भी लिया।
मुख्यमंत्री प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से ही अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय जाने की बजाय बालिका आश्रम जाकर उनसे बातचीत की। प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू की है, जिसके लिए 101 करोड़ रुपए का कोष स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस कोष के लिए अपना एक माह का वेतन दिया है, जबकि सभी कांग्रेस के विधायकों ने एक-एक लाख रुपये का अंशदान दिया है।
मुख्यमंत्री के आग्रह पर विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंची बालिका आश्रम की बच्चियां
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :