हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अपने महत्वाकांक्षी पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। 8,240 करोड़ रुपए के साथ, कंपनी ने भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा निर्धारित 8,000 करोड़ रुपए के लक्ष्य को पार कर लिया है।
उन्होने ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय विद्युत मंत्री आर$ के$ सिंह के मार्गदर्शन में एसजेवीएन ने इस लक्ष्यम को हासिल कर राष्ट्र के आर्थिक और अवसंरचनात्मदक विकास में योगदान दिया है। नंद लाल शर्मा ने अवगत करवाया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 8,000 करोड़ रुपए का कैपेक्स लक्ष्य विद्युत सीपीएसई के मध्यद तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य था। बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्ष-दर-वर्ष वृद्घि 58 प्रतिशत है।बीते छह वर्षों में कंपनी ने 65 प्रतिशत चक्रवृद्घि वार्षिक वृद्घि दर (सीएजीआर) पर प्राप्त् किया है। भारत और विदेशों में कार्यान्वित की जा रही जलविद्युत परियोजनाआें के व्यय में गत वित्तीय वर्ष की तुलना में 30: की वृद्घि दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में कंपनी की नवीकरणीय परियोजनाआें के कैपेक्स में 548: की भारी वृद्घि देखी गई है। इस उपलब्धि पर ²ढ़ होकर कंपनी अब वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 10,000 करोड़ रुपए के विशाल पूंजीगत व्यय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तत्पर है।
एसजेवीएन ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 8240 करोड़ का कैपेक्स हासिल किया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :