Sunday, April 12, 2026

शिमला नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा पूर्ण बहुमत :, प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि शिमला नगर निगम चुनावों के लिये कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि शिमला नगर निगम पर कांग्रेस पूर्ण बहुमत से आएगी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनावों के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी के टिकट को आवेदन किया है उनका चयन गुण दोष के आधार पर जीत की क्षमता रखने वालों को पूरा अधिमान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद शिमला नगर निगम का चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के लिये कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों व पदाधिकारियों को वार्ड वाइज जिमदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन चुनावों के लिए पार्टी ने पहले ही विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया हैं। 

प्रतिभा सिंह ने की सुक्खू से मुलाकात

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा भी की। दोनों नेताओं ने दो घण्टे से अधिक समय तक सगंठन से जुड़े अनेक मुद्दों पर भी बातचीत की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles