टिकट आवंटन में कांग्रेस नेता फूंक फूंक कर रख रहे कदम
हिमाचल आजकल
शिमला। नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस में टिकट आवंटन को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस नगर निगम चुनाव में जिताऊ उम्मीदवारों को चुनावी समर में उतारने की रणनीति बनाई है। इसके लिए कांग्रेस के थिंक टैंक ने मथापच्ची करनी शुरू दी है।
प्रदेश कांग्रेस के लिए नगर निगम के चुनाव किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। कांग्रेस टिकट आवंटन में फंूक फंूक कर कदम रख रही है। टिकट आवंटन से पहले कांग्रेस शहर के सभी वार्डों से उमीदवारों को फीडबैक ले रही है। फीडबैक के आधार पर ही टिकट का आवंटन किया जाएगा। सोमवार को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी में सभी 34 वार्डों से आए आवेदनों पर चर्चा की गई । टिकट पर अङ्क्षतम फैसला कांग्रेस की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। टिकट आवंटन से पहले पहले शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा, कुसुम्पटी के विधायक व पंचायती राज मंत्री अनिरुद्व सिंह और शिमला ग्रामीण के विधायक व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से राय मांगी जाएगी। इन तीनों विधायकों के वार्ड नगर निगम शिमला में आते है। उधर, नगर निगम शिमला के लिए 13 अप्रैल से नामांकन पत्र भरे जाने है। लिहाजा बुधवार तक कांग्रेस की ओर अपने उम्मीदवारों की पहले सूची जारी कर की संभावना है। बताया जा रहा है कि जिन वार्डों में टिकट को लेकर विवाद होगा वहां टिकट का आवंटन आखिरी दौर में होगा। बहरहाल कांग्र्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने तानाबाना बुनना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने शिमला शहर के लिए चुनावी घोषणा पत्र तैयार करना शुरू कर दिया है। नामांकन पत्र भरने के बाद कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।
नगर निगम चुनाव में जिताऊ उम्मीदवारों पर दाव खेलेगी कांग्रेस
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :