हिमाचल आजकल
शिमला। समाजसेवी व मदद सेवा ट्रस्ट के प्रेस सचिव विकास थापटा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में विकास थापटा को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर विकास थापटा ने कहा की यह मेरी जीवन की किसी राजनीतिक दल की पहली सदस्यता है। उन्होंने कहा की भाजपा सारे समाज को एक साथ लेकर आगे बढऩे का कार्य करती है और जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे समाज के लिए एवं हर वर्ग का ध्यान रखते हुए कार्य किया है इससे प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। विकास थापटा कोटखाई के रहने वाले है। उन्होंने शिमला मंडल के इंजन घर वार्ड से भाजपा की सदस्यता ग्रहण ही। इस अवसर पर विधायक विनोद कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि मेहता, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला अध्यक्ष विजय परमार, त्रिलोक कपूर और विजय शर्मा उपस्थित रहे।
विकास थापटा ने थामा भाजपा का दामन
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :