हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लालल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन ने 14वें सीआईडीसी विश्वकर्मा अवार्ड 2023 में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं। कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में असाधारण सांगठनिक प्रयास करने के लिए ‘ सामाजिक विकास एवं प्रभाव के सृजन के लिए एचीवमेंट अवार्ड ’ प्रदान किया गया है । दूसरा पुरस्कार सीआईडीसी पार्टनर्स इन प्रोग्रेस ट्रफी को मिशन स्किलिंग इंडिया के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में कंपनी की प्रतिबद्घता और अभियान के लिए सम्मानित किया गया है।
उन्होंने ने कहा कि यह पुरस्कार एसजेवीएन के अथक प्रयासों का सम्मान करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप एसजेवीएन ने सीएसआर योगदान दिया है। पंजीकृत ट्रस्ट श्एसजेवीएन फाउंडेशनश् के माध्यम से की गई सीएसआर पहल समाज के सभी वर्गों के हितधारकों को लाभान्वित कर रही है। अब तक, शिक्षा और कौशल विकास, स्वास्थ्य और स्वच्छता, ढांचागत विकास और सामुदायिक संपत्ति निर्माण, स्थानीय संस्ति और खेल के संरक्षण और संवर्धन, सतत विकास और प्रातिक आपदा आदि के दौरान सहायता के क्षेत्रों में विभिन्न सीएसआर गतिविधियों पर 412 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जा चुके हैं।
एसजेवीएन हमेशा जागरूक और सामाजिक रूप से जिम्मेदार संगठन के रूप में अपनी भूमिका निभाने में सबसे आगे रहा है जो स्थानीय समुदायों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। हमें इस बात का बेहद गर्व है कि एेसे प्रतिष्ठित मंचों पर हमारी पहलों की सराहना की जा रही है। सीआईडीसी के अध्घ्यक्ष डा$ पीएस राणा ने राजेश कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, एसजेवीएन को नई दिल्ली में आयोजित एक शानदार समारोह में पुरस्कार प्रदान किए ।
एसजेवीएन को 14वें सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार 2023 में दो पुरस्कार मिले
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :