Sunday, January 11, 2026

कुलदीप राठौर ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बुधवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से मुलाकात कीञ। उन्होंने इस दौरान सोनिया गांधी से  संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की और उन्हें प्रदेश में जारी कांग्रेस के कार्यक्रमों से अवगत करवाया।

सोनिया गांधी ने पार्टी की जीत के लिए  कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप  सिंह राठौर  अन्य नेताओ र्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सरहाना की । राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ लोगों के बीच जाकर जन आंदोलन कर रही है। देश मे बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस का जन जागरण अभियान सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस अभियान को लोगों का भारी  जन समर्थन भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह खुद उन क्षेत्रों में महंगाई व  भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ  उन विधानसभा क्षेत्रों में जन जागरण अभियान का नेतृत्व कर रहें है जहां से कांग्रेस पिछले कई सालों से पिछड़ती रही है। कांग्रेस  आने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी  शानदार जीत का परचम लहराएगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी वेनुगोपाल,प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला,कोषाध्यक्ष पवन बंसल जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी सासंद रजनी पाटिल सहित कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles