Monday, January 12, 2026

रोहित ठाकुर की जीत से बढ़ा कांग्रेस का कुनबा, सदन में हुए 22 विधायक

हिमाचल आजकल

शिमला। उप चुनावों के परिणाम के बाद  शुक्रवार को धर्मशाला में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है।  उप चुनाव में बड़ी जीत के बाद कांग्रेस शीतकालीन सत्र  में आक्रमक नजर आएगी। अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। लिहाजा कई मायने में शीतकालीन सत्र काफी अहम माना जा रह है।

सूबे में मंडी संसदीय क्षेत्र के अलावा जुब्बल कोटखाई,अर्की और फतेहपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव हुआ था। कांग्रेस ने उप चुनाव में चारों सीटों पर कब्जा किया था। जुब्बल कोटखाई सीट  उप चुनाव में हॉट सीट मानी जा रही थी। जुब्बल कोटखाई क्षेत्र से  रोहित ठाकुर तीसरी बार विधायक बनें। यहां भाजपा उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी। जुब्बल कोटखाई सीट जीतने से कांग्रेस के हौंसले बुलंद है। जुब्बल कोटखाई सीट  कांग्रेस ने भाजपा से यह सीट छीनी है। लिहाजा विधानसभा चुनाव से एक वर्ष पहले कांग्रेस का जोश तपोवन के सदन में देखने को मिलेगा।  शीतकालीन सत्र  में जुब्बलद कोटखाई से नवनिर्वाचित विधायक रोहित ठाकुर की जीत से कांग्रेस विधायकों का संख्या बल बढ़ेगा।  दूसरी आेर भाजपा की एक सीट कम होगी।  जुब्बल कोटखाई उप चुनाव जीतने से अब कांग्रेस विधायकों की संख्या बढक़र 22 हो गई है जिससे कांग्रेस को संवैधानिक तौर से विधानसभा में विपक्षी दल का दर्जा मिल गया हैं।  अहम बात यह है कि भाजपा सरकार ने जुब्बल कोटखाई सीट जीतने के लिए खूब पसीना बहाया। कई बड़ी  घोषणाएं की गई। इस उप चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार को  दोहरी सहानुभूति मिलने के  बावजूद भी कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने जीत हासिल की।

बॉक्स

तीसरी बार विधायक बन कर पार्टी में बढ़ा कद

जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से  रोहित ठाकुर तीसरी मर्तबा विधानसभा पहुंचे हैं। रोहित ठाकुर जिला शिमला में मौजूदा कांग्रेस विधायकों में सबसे वरिष्ठ हैं। इससे पहले रोहित ठाकुर  वर्ष 2003 और वर्ष  2012 में विधायक रह चुके हैं। जबकि उन्हें पिछली  वीरभद्र सरकार में  मुख्य संसदीय सचिव बनाया गया था। जुब्बल कोटखाई उप चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार कीजमानत जब्त करके रोहित ठाकुर का कांग्रेस में कद बढ़ा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles