Saturday, April 11, 2026

हाटी समुदाय की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिले सांसद सुरेश कश्यप

हिमाचल आजकल

शिमला l भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला संसदीय क्षेत्र के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलकर इस मांग को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया । ट्रांसगिरि क्षेत्र की हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित की मांग लम्बे समय से चली आ रही हैं । जिला सिरमौर का ट्रांसगिरि एरिया जोकि उत्तराखंड के जौनसार बाबर के साथ लगता क्षेत्र है , इसमें जिला सिरमौर के चार ब्लॉकों की लगभग 144 पंचायते आती है तथा लगभग 02.75 लाख की जनसंख्या हाटी समुदाय की हैं । 1967 में जौनसार बाबर क्षेत्र के लोगो को जनजातिय घोषित कर दिया गया था । परन्तु हिमाचल के गिरिपार क्षेत्र के हांटी समुदाय को जनजातीय घोषित नहीं किया गया । जबकि जिला सिरमौर गिरिपार का क्षेत्र व उत्तराखंड का जौनसार बाबर का क्षेत्र रियासत काल में जिला सिरमौर रियासत का ही हिस्सा था । इस मांग को लेकर जिला सिरमौर का प्रतिनिधि 20-12-20211 को पूर्व प्रधान मंत्री श्री मनमोहन सिंह जी , 14-02-2017 को वर्तमान प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी , पूर्व गृह और वर्तमान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी व पूर्व जनजातीय मामलों के मंत्री श्री जुआल ओरम जी तथा आर.जी.आई ( रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ) से मिल चूका है 

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles