Saturday, April 11, 2026

सुलह क्षेत्र के स्कूली छात्रों ने देखी विधानसभा की कार्यवाई

हिमाचल आजकल

धर्मशाला। सुलह विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना, दैहन, पुन्नर, खैरा, भौंरा व पाहड़ा  के छात्र छात्राओं के साथ विधानसभा परिसर में सदन की कार्यवाही देखने पहुंचे । इस पहले छात्रों ने  विधानसभा  अध्यक्ष  विपिन सिंह परमार ने मुलाकात की। इस अवसर पर विपिन परमार ने छात्र-छात्राओं  को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा लोकतन्त्र के सबसे बड़े मन्दिर है और आज के युवा जिस तरह संसदीय प्रणाली की ओर आकर्षित हो रहे है।  इससे लोकतंत्र की मजबुती  को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सदन ही एक ऐसा सर्वोत्तम स्थान है जहां चुने हुए प्रतिनिधि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठा सकते है। इस अवसर पर  परमार ने छात्र-छात्राओं से लोकतांत्रिक प्रणाली को गहनता से अध्ययन करने का आग्रह किया। 

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles