Wednesday, February 25, 2026

एसजेवीएन ने अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय पेटिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार प्रदान किए

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएन के कारपोरेट कार्यालय में ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।  एसजेवीएन  के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा समारोह के मुख्य अतिथि थे। समारोह में गीता कपूर, निदेशक (कार्मिक),  एसपी बंसल, निदेशक (सिविल) सहित एसजेवीएन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी  मौजूद रहे।

एसजेवीएन ने ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। एसजेवीएन हिमाचल  में राज्य स्तरीय पेटिंग प्रतियोगिता के आयोजन के लिए नोडल एजेंसी है। कक्षा पांचवी से दसवीं तक के विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र थे ।  इस वर्ष के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का मुख्य थीम आजादी का अमृत महोत्सव था जिसमें एनर्जी एफिशिएंट इंडिया और श्क्लीनर प्लेनेटश् पर फोकस किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता में लगभग 1000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। दोनों ग्रुपों में अर्पिता ठाकुर और अरुषी अत्री ने 50,000 रुपए प्रत्येक के प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए, जबकि रुद्रांश जिंदल और अयुष कुमार ने 30,000 रुपए प्रत्घ्येक के द्वितीय पुरस्कार, जबकि 20,000 रुपए प्रत्येक के तृतीय पुरस्कार आति शांडिल और कपिल ने प्राप्त किए।  दोनों ग्रुपों के लिए 7,500 रुपए प्रत्येक के 10 सांत्वना पुरस्घ्कार भी प्रदान किए गए।

 नन्द  लाल शर्मा ने पुरस्कार वितरण के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि मैं एसजेवीएन द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता को प्राप्त अपरिहार्य प्रतिक्रिया से प्रसन्न हूं। यह देखना उत्साहजनक है कि युवा कलाकार स्घ्वयं को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करते हैं और सराहना के साथ-साथ हमें ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में सोचने के लिए विवश करते हैं।  उनका कहना है कि कला हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और मानवता के हर पहलू से जुड़ी है। विजेताआें के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को उनकी प्रतिभा और रचनात्मक भावना के लिए मेरी आेर से हार्दिक बधाई।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles