Monday, January 12, 2026

राजनीति कोई पेशा नहीं, जन सेवा है : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने राजनीति में आने के लिए जनसेवा का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए । इसके लिए उन्हें अच्छी पढ़ाई लिखाई के साथ साथ अच्छे संस्कारों को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि राजनीति कोई पेशा नही जन सेवा है जो लोकतंत्र में चुने हुए लोगों को मिलती हैं।
वीरवार को वीडियो कन्फ्रेंसिंग के द्वारा डिजिटल बाल मेले में देश व प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्कूली बच्चों के साथ हिमाचल विधानसभा बाल सत्र में बोलते हुए प्रतिभा सिंह अपने छात्र जीवन से राजनीति में प्रवेश की जानकारी देते हुए कहा कि वह सोभग्यशाली है जो उन्हें प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व$ वीरभद्र सिंह का मार्गदर्शन मिला। आज राजनीति के द्वार सबके लिए खुले हैं। देश के लोकतंत्र में देश के लोगों को अपने मत के द्वारा अपने प्रतिनिधि व नेता को चुनने का अधिकार हैं। उनका कहा है कि यह अधिकार हमें देश के संविधान ने सभी नागरिकों को बगैर किसी लिंग भेद के दिया है। उन्होंने कहा कि यह कहना की राजनीति में राज घरानों का ही प्रभाव रहा है सही नही हैं।
प्रतिभा सिंह ने इस डिजिटल बाल मेले में वीडियो कन्फ्रेंसिंग के द्वारा जुड़े देश प्रदेश के विभिन्न स्कूली बच्चों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि आज राजनीति में बहुत सी चुनौतियां हैं। देश की बढ़ती समस्याआें जैसे बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ती जनसंख्या एेसी जटिल समस्याएं है। उन्होंने कहा कि इन समस्याआें को दूर करने के लिए ये देश मे बेहतर शिक्षा का होना बहुत ही जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्व. वीरभद्र सिंह ने इस दिशा में बहुत ही श्रेष्ठ कार्य किया। अ

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles