हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष नंद लाल शर्मा कहा कि कि एसजेवीएन ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान अब तक का सर्वाधिक 3299 करोड़ रुपए का राजस्व दर्ज किया है। बीते उच्चतम राजस्वों वित्तीय वर्ष 2014-15 में दर्ज किया गया था जब यह 3256 करोड़ रुपए था। उन्होंने आगे कहा कि राजस्वव में गत वर्ष के 2626 करोड़ रुपए की तुलना में 25. 67 फीसदी की वृद्घि दर्ज हुई है। बोर्ड ने 1.77 रुपए प्रति शेयर (10 रुपए प्रति शेयर की फेस वैल्यू पर) के लाभांश की भी अनुशंसा की है।
उन्होंने कहा कि एसजेवीएन ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में कर पश्चात लाभ (पीएटी) 1363. 45 करोड़ रुपए दर्ज किया है जो गत वित्तीय वर्ष की तुलना में 39.48 फीसदी अधिक है, जब पीएटी 977. 52 करोड़ रुपए था। जबकि एसजेवीएन का नेटवर्थ 13128 करोड़ रुपए से बढक़र 13822 करोड़ रुपए हो गया, जिसमें लगभग 694 करोड़ रुपए की वृद्घि है।
नंद लाल शर्मा ने कहा कि कर पूर्व लाभ में वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 1343. 44 करोड़ रुपए की तुलना में 28.93 फीसदी की वृद्घि हुई है जो 1732. 13 करोड़ रुपए है। इस अवधि के दौरान प्रति शेयर आय (ईपीएस) भी 34$61फीसदी की वृद्घि के साथ 2. 60 रुपए से बढक़र 3. 50 रुपए हो गई है।
उन्होने बताया कि एसजेवीएन ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अपने महत्वाकांक्षी पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। 8240 करोड़ रुपए के साथ, कंपनी ने भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा निर्धारित 8,000 करोड़ रुपए के लक्ष्य को पार किया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा माननीय केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री आर के सिंह के मार्गदर्शन में, एसजेवीएन ने राष्ट्र के आर्थिक और ढांचागत विकास में योगदान करने के लिए यह लक्ष्य हासिल किया है।


| All Rights Reserved | Website By :