Sunday, August 2, 2026

थरोच से दिल्ली बस सेवा शुरू करने पर विचार किया जाएगा : मुकेश अग्रिहोत्री

उप मुख्यमंत्री ने जुब्बल कोटखाई क्षेत्र के तहत निर्माणाधीन विभिन्न विकासात्मक  परियोजनाओं का लिया जायजा
हिमाचल आजकल
शिमला। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि थरोच से दिल्ली बस सेवा को शुरू करने पर विचार किया जाएगा ताकि यहां के लोगों को इस बस सेवा से परिवहन की बंहतर सुविधा मिले सकेगी। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी डिपो रोहड़ू के अंतर्गत 169 बस रूट पर 119 बसों को चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, रोहड़ू डिपो को हाल ही में 10 नई बसें उपलब्ध करवाई गई हैं।
उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार विश्राम गृह हाटकोटी में जल शक्ति विभाग व हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ जुब्बल कोटखाई एवं रोहड़ू विस क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक परियोजनाआें की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जल शक्ति विभाग एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों ने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाआें की विस्तृत रूपरेखा रखी।
उन्होंने कहा कि नेरवा बस डिपो के अंतर्गत 69 रूट पर 51 बसे अपनी सेवाएं लोगो को प्रदान कर रही हैं। उन्होंने बताया कि रोहड़ू एवं नेरवा एचआरटीसी बस डिपो में स्टाफ की कमी का मामला सामने आया है जिसको पूरा करने के लिए प्रयास किए जायेंगे ताकि निगम दूर दराज क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा सके।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के तहत जल जीवन मिशन के तहत 125 करोड़ रुपए की लागत से 28 परियोजनाआें की स्वीति प्राप्त की गई थी जिसमें से 19 परियोजनाआें का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा 9 परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वहीं रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 25 पेयजल परियोजना का निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाआें के निर्माण कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को उसका लाभ प्राप्त हो सके।
उप मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था सु²ढ़ करने के निर्देश दिए ताकि बागवानों को इसका लाभ प्राप्त हो सके।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जुब्बल कोटखाई एवं रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र की विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए ताकि आवश्यकता अनुरूप लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles