खंड विकास अधिकारी कार्यालय के निर्माण पर खर्च होंगे 2.39 करोड़ :रोहित ठाकुर
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा के भवन का निर्माण कार्य करीब 3 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से पूरा किया जाएगा। भवन निर्माण से यहां पर छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विद्यालय भवन में अडिटोरियम का प्रावधान करने के भी निर्देश दिए ताकि छात्रों को विभिन्न गतिविधियों को आयोजित करने का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा के भवन का शिलान्यास किया।
शिक्षा मंत्री कहा कि क्षेत्र में करीब 15 स्कूलों के लिए वित्तीय प्रावधान किया गया है ताकि क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था सु²ढ़ हो सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों तक गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है । उनका कहना है कि शिक्षा विभाग में करीब 12 हजार से अधिक पद रिक्त पड़े हुए है जिसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश मंत्रिमंडल ने 5000 से अधिक अध्यापक पदों को भरने की अनुमति प्रदान की है। इन 5 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी जिस से ग्रामीण क्षेत्रों तक शिक्षकों की कमी पूरी की जाएगी।

रोहित ठाकुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सडक़ों को दुरुस्त करने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे ताकि लोगों बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि सेब हमारी आर्थिकी में अहम भूमिका अदा करता है जिसके लिए बागवानी को भी मजबूत किया जाएेगा। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने किया खंड विकास अधिकारी कार्यालय के प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण कार्य पर 2 करोड़ 39 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की जल्द से जल्द सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर लें ताकि भवन के निर्माण कार्य को शुरू किया जा सके। रोहित ठाकुर ने बुधवार को ग्राम पंचायत दरकोटी के गांव सल्याणा में स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सल्याणा गांव में पानी की समस्या को दूर करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निहारी नाला से उठाऊ पेयजल योजना के लिए एस्टीमेट तैयार करवाया जाएगा ताकि पानी की समस्या का समाधान उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को हर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध की जाएगी ताकि लोगों को उसका लाभ प्राप्त हो सके।


| All Rights Reserved | Website By :