क्षेत्र के विकास के लिए सेवा और समर्पण भाव से कार्य किए जाएंगे
हिमाचल आजकल
शिमला । शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि मेलठ क्यूनल कलबोग सडक़ पर करीब 2 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है ताकि यहां के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सके। सडक़ें हमारी भाग्य रेखाएं है इस ²ष्टि से क्षेत्र की सडक़ों को चरणबद्घ तरीके से ठीक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्कूल भवन निर्माण में 70 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बुधवार को कोटखाई की रामनगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में शिाकत की।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए सेवा एवं समर्पण भाव से कार्य किए जाएंगे ताकि यहां की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए संशोधित अनुमोदन प्राप्त कर बजट का प्रावधान किया जाएगा ताकि यहां के लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बागवानी का हमारे आर्थिकी में अहम भूमिका अदा करता है। इस ²ष्टि से बागवानी के सु²ढ़ीकरण के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे ताकि बागवानों को उसका लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने सामुदायिक भवन रामनगर में रामनगर, नगान व इसके आसपास की पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनी। रोहित ठाकुर ने कहा कि लोगों की समस्याआें का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राप्त मांगों के लिए बजट का प्रावधान कर इसका निपटारा किया जाएगा। स्थानीय प्रधान समीक्षा ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया और स्थानीय समस्याआें को शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल देरटा, पंचायत समिति अध्यक्ष रेखा चौहान, उपमंडलाधिकारी चेतना खड़वाल, तहसीलदार अरुण शर्मा, कांग्रेस युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल ठाकुर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, अधिकारीगण च अन्य लोग भी उपस्थित थे।


| All Rights Reserved | Website By :