Sunday, August 2, 2026

राज्यपाल ने किया वार्षिक रेडक्रस मेला का शुभारम्भ

मानवता की सेवा व सहायता का प्रतीक है रेडक्रस: शुक्ल
हिमाचल आजकल
शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वीरवार को शिमला के एेतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रस अस्पताल कल्याण अनुभाग द्वारा आयोजित वार्षिक रेडक्रस मेला का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रस का अर्थ ही है समाज सेवा। यह एक एेसी संस्था है जो केवल देने का भाव रखती है और देने के रूप में पीडि़त मानवता की सेवा करना है।
राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रस की गतिविधियों को सशक्त करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से रेडक्रस कोष में उदारतापूर्ण अंशदान करने की अपील की ताकि जरूरतमंदों की अधिक सहायता की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि रेडक्रस पूरे विश्व में मानवता की सेवा व सहायता का प्रतीक है। दुनिया भर में इस संस्था ने मानवता के उच्च मूल्यों को कायम रखते हुए असंख्य दीन-दुखियों की सेवा की है। उन्होंने कहा कि रेडक्रस का चिन्ह मानव कल्याण की प्रेरणा देता है और यह गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए आशा की किरण है।


उन्होंने कहा कि रेडक्रस को अपने अभियान मेें नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्रधानमंत्री टी$बी$ मुक्त भारत अभियानों को भी और सशक्त तौर पर चलाया जाना चाहिए ताकि एक स्वस्थ व बेहतर समाज स्थापित किया जा सके।
इस अवसर पर, राज्य रेडक्रस के महासचिव श्री राजेश शर्मा ने राज्यपाल तथा हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा जानकी शुक्ला का स्वागत किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमार व खलीणी स्कूल के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
राज्यपाल ने वर्ष 2022 के लिए स्कूलों द्वारा रेडक्रस पेपर फ्लैग से उच्चतम धन संग्रह के लिए डी$ए$वी$ पब्लिक स्कूल न्यू शिमला को प्रथम, अकलैंड हाउस स्कूल शिमला को द्वितीय तथा राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। इसके अतिरिक्त, राज्यपाल ने वर्ष 2022 के लिए रेडक्रस पेपर फ्लैग से उच्चतम धन संग्रह के लिए पुलिस महानिदेशक को प्रथम, लोग निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता का द्वितीय तथा प्रधान मुख्य अरण्यपाल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया।
राज्य रेडक्रस की मानद सदस्य ड$ किमी सूद ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। शिमला के महापौर श्री सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles