सितंबर में होगा रूरल ओलंपियाड गेम्स का आयोजन : विक्रमादित्य सिंह
हिमसख्ल आजकल
शिमला, 1 जनू। लोक निर्माण, युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार देर शामनई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ने खिलाडिय़ों और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए इस वर्ष सितंबर माह में एक मेगा खेल आयोजन रूरल ओलंपियाड गेम्स आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें वॉलीबल, कबड्डी, कुश्ती, मुक्केबाजी व फुटबल खेलों की उपमंडल, जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। प्रतियोगिता में करीब 50,000 लडक़े और लड़कियां भाग लेंगे।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मंत्रालय या विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से कार्यक्रम को प्रायोजित करने या वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।
विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से की मुलाकात
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :