Monday, April 13, 2026

शिक्षा मंत्री ने रखी कवालटा खड्ड में पुल की आधारशिला

पुल के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे 1.44 करोड़ : रोहित ठाकुर
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वीरवार को जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत गिलटाडी-कवालटा संपर्क मार्ग पर निर्मित होने वाले पुल की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण कार्य करीब 1 करोड़ 44 लाख रुपए से पूरा किया जाएगा। इससे कवालटा गांव के करीब 50 घरों की 300 से अधिक आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण कार्य के लिए 61 लाख रुपए का प्रावधान किया जा चुका है तथा अन्य  औपचारिकताओं  को पूरा कर बाकी बजट का भी प्रावधान किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि इस संपर्क मार्ग में बरसात के दिनों मे कवालटा खड्ड में जल स्तर अधिक हो जाने से सडक़ बह जाती थी जिससे गांव के लोगों का संपर्क टूट जाता था। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण कार्य से साल के 12 महीने सडक़ खुली रहेंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सडक़ों के सुदृढ़ीकरण  के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे ताकि यहाँ के लोगों को उसका लाभ प्राप्त हो सके।


इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याआें को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्घ निपटारा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, ग्राम पंचायत प्रधान गिलटाडी नैना तनेजा, उप प्रधान हरिंदर सिंह, उपमंडल अधिकारी जुब्बल राजीव संख्यान, बीडीसी सदस्य विद्या देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य शारदा ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य इंद्रदेव ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles