Sunday, April 12, 2026

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 110 रुपए प्रति लीटर मिलेगा सरसों का तेल : मुख्यमंत्री

हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को उपदान दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्घ है। प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताआें को राहत प्रदान करते हुए उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से दिए जाने वाला सरसों का तेल 110 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को सरसों का तेल अब पहले की तुलना में करीब 37 रुपए प्रति लीटर सस्ता उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि जून से पहले गरीबी रेखा से नीचे लाभार्थियों को सरसों का तेल 142 रुपए प्रति लीटर और गरीबी रेखा से ऊपर के लाभार्थियों को 147 रूपए प्रति लीटर की दर से प्राप्त हो रहा था।
मुख्यमंत्री कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों को राहत प्रदान करने के लिए वचनबद्घ है। इस दिशा में निरन्तर सकारात्मक  दृष्टिकोण के साथ जन हितैषी निर्णय लिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि  उपभोक्ताओं  को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न प्रदान किए जाएं।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 19 लाख 74 हजार 790 राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें 5197 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपदान दरों पर विभिन्न खाद्यान्न प्रदान किए जा रहे हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles