Sunday, April 12, 2026

वर्षा और ओलावृष्टि  से हुए फसलों के नुकसान की भरपाई करें सरकार : राजीव बिंदल

वर
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा की दिसंबर जनवरी और फरवरी के महीने में जो बर्फ और बरसात होनी चाहिए थी वह नहीं हुई, किसान और बागवान का भारी मात्रा में इससे नुकसान हुआ।
उनका कहना है कि अप्रैल और मई के महीने में लगातार वर्षा और ओलावृष्टि   से किसान को भारी नुकसान हुआ है। पिछले कुछ दिनों के अंदर एक अजीब सा मौसम पूरे प्रदेश के अंदर व्याप्त है। एेसे में किसान-बागवान व अनेकों ग्रामीण व शहरी लोग एेसे हैं जिनके मकानों की छतें उड़ गई, मकान ध्वस्त हो गई व गाडिय़ों के ऊपर पेड़ों के गिरने से भारी नुकसान हुआ। राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की सरकार बागवानों के नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। सरकार फसलों के नुकसान का आकंलन करके किसान व बागवान को राहत प्रदान करें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles