Sunday, April 12, 2026

प्राकृतिक खेती के उत्पाद और मिलेेट्स की शिमला ग्रीष्मोत्सव में धूम

ग्रीष्मोत्सव में लोग चख रहे मिलेट्स के पकवान, 3 दिन में 80000 की हुई बिक्री
हिमाचल आजकल
शिमला। राजधानी के एतिहासिक रिज मैदान पर चल रहे शिमला ग्रीष्मोत्सव में प्राकृतिक खेती व मोटे अनाजों के धूम मचा रहे हैं। प्राकृतिक खेती विधि से से उगाए मोटे अनाजों व फलों से तैयार उत्पादों के प्रति स्थानीय लोग और पर्यटक बहुत रुचि दिखा रहे हैं। ग्रीष्मोत्सव के दौरान प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की आेर से लगाए गए स्टॉल में लोग जमकर मोटे अनाजों का आटा, कुकीज, कपकेक, देसी गाय का घी खरीद रहे हैं। इसके साथ ही वे बाथू की खीर, मिलेट स्टफ्ड सिड्डू, मिलेट स्वीट्स, मालपूड़े, आेग्ले के पकौड़, कोदे की चाय कोदा सूप व कोदा आइस टी का स्वाद चख रहे हैं। ग्रीष्मोत्सव में आदर्श कृषि स्वयं सहायता समूह आनंदपुर, शिव शक्ति समूह, बसंतपुर, भवानी महिला समूह, मशोबरा, और लक्ष्मी महिला समूह, मशोबरा की आेर से मिलकर प्राकृतिक खेती उत्पादों और व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया है। स्टॉल में मोटे अनाजों के उत्पाद और व्यंजन बेच रहे आदर्श कृषि स्वयं सहायता समूह आनंदपुर की सदस्या गीता ठाकुर ने बताया कि उनके स्टॉल पर लोग विशेष रुचि दिखा रहे हैं। न केवल स्थानीय बल्कि बाहरी राज्यों के पर्यटक भी मोटे अनाजों के बारे में जानकारी लेेने के साथ इनसे बने व्यंजनों और उत्पादों को खरीद रहे हैं।
भवानी महिला समूह, मशोबरा की सदस्य चंपा देवी ने बताया कि लोगों को मोटे अनाजों के सिड्डू बहुत पसंद आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमने सोचा नहीं था कि हमारे व्यंजनों और अन्य उत्पादों को इतना सराहा जाएगा। इसलिए हमने पहले दिन थोड़ा ही सामाना तैयार किया था लेकिन पहले दिन में हुई बिक्री से हमने अपनी तैयारी दोगुनी कर दी और अब हमारी बिक्री भी बहुत अच्छी हो रही है। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के राज्य परियोजना निदेशक नरेश ठाकुर ने कहा कि ग्रीष्मोत्सव के दौरान प्राकृतिक खेती के उत्पादों और मोटे अनाजों के व्यंजनों को लोगों ने बहुत सराहा है। इससे किसान और खासकर महिला समूहों का मनोबल बढ़ा है। उ

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles