Sunday, April 12, 2026

प्रदेश युवा कांग्रेस ने शिमला में पहलवानों के समर्थन में किया प्रदर्शन

केंद्र सराकर पहलवानों के साथ मारपीट व बुरा बर्ताव कर रही : निगम भंडारी
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल युवा कांग्रेस ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में शनिवार को शिमला में प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी के नेतृत्व में कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह और केंद्र की मोदी सरकार का पूतला भी फूंका ।
इस अवसर पर निगम भंडारी ने कहा कि केंद्र सरकार जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ मारपीट और बुरा बर्ताव कर रही है। अपनी मेहनत और लगन से देश और अपने परिवार के लिए पदक लाने वाली महिला खिलाडिय़ों के आंसू देखकर देश बहुत दुखी है।
उन्होंने कहा जंतर मंतर पर खिलाड़ीयों के साथ हुआ व्यवहार बेहद शर्मनाक है और भाजपा भारत की बेटीयों पर अत्याचार करने से कभी पिछे नहीं हटी है!  “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे से सीख सबसे पहले खुद केंद्र सरकार और उनके नुमाइंदों को लेनी चाहिए


युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि जब ये पहलवान पदक जीतते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के तमाम नेता इनके साथ फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन जब वह अपने साथ हुए शोषण पर आवाज उठा रहे हैं तो सरकार ही उन्हें रोने पर मजबूर कर रही हैं। निगम भंडारी ने कहा कि युवा कांग्रेस देश की बेटियों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार इस मुद्दे पर कार्रवाई करे। उन्होंने बताया की कि बृजभूषण शरण को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है जबकि पहलवानों ने बृज भूषण शरण सिंह के उपर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और उनका धरना गिरफ्तारी की मांग को लेकर है। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के सहसचिव व सह प्रभारी हिमाचल प्रदेश, योगेश हांडा, कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, राहुल चौहान, महेश ठाकुर, शिवम राणा, बृज भूषण शरण, मनदीप ठाकुर, संदीप चौहान,हेम राज ठाकुर, भीम सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र वर्मा,अनिल चौहान व अन्य युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles