नकराड़ी के लिए 63 केवी का ट्रांसफार्मर की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल नावर कोटखाई क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्घ हैं ताकि जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को पूरे प्रदेश में एक आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है जिसके तहत इस विधानसभा क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं मजबूत की जाएंगी ताकि यहां के लोगों की आर्थिकी में वृद्घि सुनिश्चित हो सके। उन्होंने रविवार को जुब्बल उपमंडल के तहत नकराडी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा कि सडक़ें हमारे लिए भाग्य रेखाएं है और सडक़ों के बिना विकास संभव नहीं है। इसी के ²ष्टिगत सडक़ों के सुधारीकरण के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि नकराड़ी गांव के लिए आ रही सडक़ को पक्का करने के लिए पैसों का प्रावधान किया चुका है, जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नकराड़ी के लिए 12 लाख रुपए की लागत से 63 केवी का ट्रांसफार्मर की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है और इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन के लिए जमीन उपलब्ध होने पर बजट का प्रावधान किया जाएगा ताकि यहां के लोगों को सामुदायिक आयोजन करवाने में भी आसानी हो सके। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय जनता की समस्याआें को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका समयबद्घ तरीके से निपटारा करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, स्थानीय प्रधान वृज लाल नेपटा, कमांडेंट होम गार्ड आरपी नेपटा, बीडीसी उपाध्यक्ष ईश्वर जसटा, उपमंडल दंडाधिकारी राजीव सांख्यान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


| All Rights Reserved | Website By :