Monday, January 12, 2026

कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव अहम, तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता : प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने शिमला में जिला अध्यक्षों के साथ की बैठक
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी के जिला अध्यक्षों से लोकसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कसने को कहा हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तरह लोकसभा की चारों सीटों पर कांग्रेस को अपनी जीत का परचम लहराना है और अपनी जीत का क्रम जारी रखना हैं।रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी के जिला अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव बहुत ही अहम हैं। प्रदेश विधानसभा चुनावों का एक बड़ा संदेश देशभर में गया हैं। पार्टी कार्यकर्ताआें का मनोबल बढ़ा हैं। यही बजह है कि कांग्रेस ने कर्नाटक में शानदार जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में इस साल के अंत व अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहरायगी और केंद्र में मजबूती से अपनी सरकार बनाएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती के लिए जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की सराहना करते हुए कहा कि उन सभी की एकता से आज प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार बनी हैं। इसके लिए प्रदेश के लोगों व पार्टी के कार्यकर्ताआें का भी आभार व्यक्त किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने वीडियो कन्फ्रेंसिंग में बैठक में केंद्रीय आलाकमान के दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में सगंठन बहुत ही मजबूत हैं। प्रदेश में चार उप चुनावों के बाद विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत से पार्टी कार्यकर्ताआें का मनोबल व लोगों का कांग्रेस पर बढ़ते विश्वास से साफ है कि लोग अब भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना चुकी हैं। उन्होंने कहा कि देश मे बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई से लोग त्रस्त हैं। बिट्टू ने सभी जिला अध्यक्षों से पहले की जरह आगे भी मजबूती के साथ काम करना होगा। ताकि कांग्रेस चारों लोकसभा सीटों पर अपना परचम लहरा सकें।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल शर्मा, जितेंद्र चौधरी, सेस राम आजाद, कमल ठाकुर, हरेन्द्र सेन, करण पठानिया, शिव कुमार के प्रतिनिधि डा. मस्त राम, आनंद परमार व कार्यकारी अध्यक्ष आसिफ मोहम्मद मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles