Monday, January 12, 2026

सुक्खू सरकार का नाकामी भरा रहा छह महीनें का कार्यकाल : जयराम ठाकुर

जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया, फिर भी सरकार बदले की भावना कर रही काम
हिमाचल आजकल
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार अब तक हर मोर्चे पर विफल रही है। इस सरकार के छह महीने सिर्फ नाकामियों के लिए जाने जाएंगे। 10 गारंटियां देकर सत्ता में आई कांग्रेस की सुक्खू सरकार हिमाचल की जनता के हितों को भूल गई है और सिर्फ जनविरोधी फैसले ले रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लॉकप्रिय के नाम से लोकप्रिय हो रहे है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने बदले की भावना से काम करते हुए एक हजार से ज्यादा कार्यरत संस्थानों पर ताला जड़ दिया। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। जो काम लोगों का घर के पास हो रहे थे, अब उसके लिए लोगों को घंटों का सफर तय करना पड़ रहा है। सरकारों को बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए। अगर सरकार को कोई बदला लेना है तो भाजपा लें। हिमाचल की जनता ने तो कांग्रेस को संख्या बल दिया।
6000 से ज्यादा आउटर्सोस कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
जयराम ठाकुर ने कहा कि लाखों लोगों को नौकरी की गारंटी देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने आते ही छह हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। चार पांच महीनें से आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। छह बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों को भी वेतन नहीं मिल रहा है।

6 सीपीएस बनाकर प्रदेश के कोषागार पर बोझ बढ़ाया
उनहोंने कहा कि आज तक के हिमाचल के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ था कि हिमाचल के लोगों के ऊपर अनावश्यक इतना बोझ डाला गया हो। हिमाचल जैसे छोटे राज्य में 6 सीपीएस बना दिए गए। अभी तो सुनने एेसा में आ रहा है कि अभी और बनाएंगे। आखिर इनका खर्च कौन उठाएगा।

7000 हजार करोड़ का कर्ज लिया
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू को सपथ ग्रहण किए अभी मात्र छह महीनें हुए हैं लेकिन इतने छोटे से कार्यकाल में ही इस सरकार ने सात हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया है। इसी रफ्तार से कर्ज लेते रहे तो न जाने कहां जाकर रूकेंगे।
बॉक्स
1000 करोड़ का ओवरड्राफ्ट
उन्होंने कहा कि आज हिमाचल एक हजार करेाड़ के ओवरड्राफ्ट में हैं। ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं आई। व्यवस्था परिवर्तन के नाम सत्ता में आए लोगों ने हिमाचल प्रदेश को बदहाल कर दिया है।

विकास की रफ्तार शून्य
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि छह महीनें से विकास के सारे काम ठप पड़े हैं। सडक़ से लेकर अस्पताल, स्कूल से लेकर पुल तक के सारे निर्माण कार्य अटके पडे़ हैं। भाजपा सरकार ने विधायक निधि बढ़ाई थी जिससे जनता के काम आसानी से हो सके। लेकिन सुक्खू सरकार ने विधायक निधि पर भी रोक लगा दी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles