मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश नर्सिज रजिस्ट्रेशन काउंसिल के पोर्टल का शुभारम्भ किया
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार देर शाम हिमाचल प्रदेश नर्सिज रजिस्ट्रेशन काउंसिल (एचपीएनआरसी) के अनलाइन पोर्टल का शुभारम्भ किया। नई लंच की गई वेबसाइट का उद्देश्य नर्सों को सुविधाजनक तरीके से विभिन्न सेवाआें तक पहुंच प्रदान करना है। इसके तहत प्राथमिक पंजीकरण, पंजीकरण का नवीनीकरण, अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनआेसी) जारी करना, अतिरिक्त योग्यता अद्यतन व विदेशी सत्यापन की सुविधाएं उन्हें घर-द्वार पर उपलब्ध हो सकेगी। इसके अतिरिक्त, यह पोर्टल पंजीकरण के अनलाइन स्थानान्तरण (माइग्रेशन) और हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाआें के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के अलावा विदेशों में भी रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्घ है। इस पहल के अंतर्गत इस वेबसाइट को रोजगार विभाग की वेबसाइट के साथ एकीत किया जाएगा, जिससे भर्ती एजेंसियों को प्रासंगिक डाटा तक पहुंच बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस एकीकरण से रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने और प्रतिभा खोज (ट्रैकिंग) प्रक्रियाआें को और कारगर बनाने की उम्मीद है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा$ (कर्नल) धनीराम शांडिल, इंदिरा गांधी मेडिकल कलेज की प्रधानाचार्य ड$ा सीता ठाकुर और हिमाचल प्रदेश नर्सिज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की रजिस्ट्रार सीमा ब्राक्टा भी उपस्थित थीं।
सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित कर रही : सुक्खू
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :