हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताआें से भितरघात करने वालों से सचेत रहने का आह्वान करते हुए कहा है कि जो नेता या कार्यकर्ता संगठन को कमजोर करने या उसके आदेशों की अवहेलना करने की कोशिश करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा है कि संगठन सर्वोपरि है और उससे ऊपर कोई नहीं है,चाहे वह किसी भी आेहदे पर क्यों न हो। संगठन की वजह से ही नेताआें आेहदा मिलता हैं।
कुल्लू के महौल में पार्टी कार्यकर्ताआें की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताआें के अथक प्रयासों से ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है और अगर कोई यह सोचता है कि वह खुद इतना लोकप्रिय व सक्षम है और ख्ुाद के दम चुनाव जीत सकता है तो उसे यह भ्रम समय रहते छोड़ देना चाहिए। लोकतंत्र में जनता जनार्दन ही सर्वोपरि है जो सबको चुन कर सत्ता में बैठाती हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताआें से अपने मनोबल में किसी भी प्रकार की कमी न लाने का आग्रह करते हुए कहा कि संगठन उनके साथ तनमन से खड़ा हैं। उप चुनावों में उनकी जीत और उसके बाद प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का एक बड़ा संदेश देशभर में गया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी जीत के लक्ष्य की आेर तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही देश में लोकसभा चुनाव होने जा रहें हैं और इन चुनावों में उन्हें पूरी एकजुटता के साथ पूर्व की भांति लोगों के बीच उतरना होगा। उन्होंने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दो एेसे मुद्दे है जिसके खिलाफ लडऩा होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों की बजह से देश के यह हालात हुए हैं। इसलिए केंद्र की सत्ता से भाजपा को बाहर करना ही होगा तभी देश को इन जटिल समस्याआें से छुटकारा मिलेगा।


| All Rights Reserved | Website By :