Monday, April 13, 2026

कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्तओं पर बने मामले वापस लें सरकार : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूर्व भाजपा सरकार के समय पार्टी नेताओं ,कांग्रेस नेत्रियों,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान बने सभी पुलिस मामलों को तुरंत रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में पार्टी नेत्रियों, पदाधिकारियों, महिला नेत्रियों व कार्यकर्ताओं  पर जन विरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन करने पर पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश भर में सेंकडो  पुलिस मामलें इन नेताओं,, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआें पर बनाए है जो अविलंब निरस्त होने चाहिए।
उन्होंने उनसे मिलने आए पार्टी नेताओं, महिला कांग्रेस की नेत्रियां,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि प्रदेश में पार्टी के सैंकड़ो लोग पिछले पांच सालों से विभिन्न न्यायालयों में इन मामलों को लेकर पेशियां भुगत रहें हैं। उन्हें हर सुनावाई पर कोर्ट में हाजिर होना पड़ता हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है केवल तत्कालीन भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के आदेशों का पालन करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए हैं । उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने छह माह से ऊपर हो गए है। अब तक इन मामलों को रद्द करने के आदेश जारी होने चाहिए थे। क्योंकि यह सब मामले राजनीतिक द्वेष भाव से बनाए गए हैं । कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की महिला नेत्रियों,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई व बड़ी संख्या में पार्टी के लोगों को अदालत के बार बार चक्कर काटने पड़ रहे है। इससे सभी को जल्द छुटकारा मिलना चाहिए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles