Sunday, April 12, 2026

जुब्बल की कठासु व बरथाटा पंचायत की धापली केंची से सेंज खड्ड सडक़ की पासिंग

हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री व जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित ठाकुर के प्रयासों से मंगलवार को जुब्बल तहसील के तहत कठासु व बरथाटा पंचायत की धापली केंची से सेंज खड्ड सडक़ की प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक पासिंग की गई।
कांग्रेस सरकार के गठन के बाद महज 6 महीने के अंतराल में रोहित ठाकुर के प्रयासों से जुब्बल नावर कोठखाई विधानसभा क्षेत्र में आज 20वीं सडक़ व उप चुनाव के बाद डेढ़ वर्ष के अंतराल में अभी तक 40वीं सडक़ की सफल पासिंग सम्भव हो पाई हैं। कांग्रेस नेताओं को कहना है कि भाजपा के 4 वर्ष के कार्यकाल में मात्र 5 सडक़ों की ही पासिंग हो पाई थी। बरथाटा और कठासु पंचायत की जनता ने इस सडक़ की सफलतापूर्वक पासिंग के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles