हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, महामंत्री त्रिलोक कपूर व प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बताया कि भाजपा प्रदेश भर में हर बूथ पर 20 जून से लेकर 30 जून तक जनसंपर्क अभियान चला रही है। इस जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ मंगलवार को हो गया है। इस कार्यक्रम में हर बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता 100 घरों में संपर्क करेंगे।
भाजपा नेताआें ने बताया 21 जून को हर मंडल में भाजपा योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन करेगी। योग दिवस का दिन गर्व का विषय है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योग को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बनाने में अहम भूमिका निभाई है। यूनाइटेड नेशन में 177 देशों के समर्थन के बाद योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दर्जा प्राप्त हुआ था।
योग दिवस के कार्यक्रम के बाद हर बूथ पर घर घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां भाजपा कार्यकर्ताआें द्वारा पहुंचाई जाएगी। इसी प्रकार 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस हर मंडल में मनाया जाएगा। देश भर में 25 जून को कांग्रेस द्वारा 1975 में आपातकाल लगा दिया गया था, इस दिन को भाजपा काला दिवस के रूप में मनाती है। इस बार हर संसदीय क्षेत्र में प्रबुद्घ जन सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान पर निकलेंगे।
27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 10 लाख पोलिंग बूथों पर अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के लिए बूथ समितियों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। इसके तहत हिमाचल प्रदेश के सभी 7781 बूथों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
बूथ जनसंपर्क अभियान, हर बूथ पर 100 घरों में संपर्क करेगी भाजपा
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :