हिमाचल आजकल
शिमला। जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया है कि 22 जून को पूर्व मुख्यमंत्री आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कुमारसेन के सेंज में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। वीरभद्र सिंह ने वर्ष 2002 एक पीपल का पौधा भी रोपा था,और इस क्षेत्र से आते जाते इसपर जल चढ़ाया करते थे। इस लिए इस जगह को उनकी इस प्रतिमा के लिए चुना गया हैं। इसके बसद कुमारसैन में इस कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा। इसके अलावा महिला, रसाकस्सी, लोक नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में वीरभद्र सिंह के योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता। स्व. वीरभद्र सिंह की याद में उनकी प्रतिमा को हिमायलन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बनवाया गया हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का सेंज क्षेत्र से विशेष लगाव था इसलिए उनकी याद में उनकी यह प्रतिमा यहां स्थापित की जा रही हैं। अतुल शर्मा ने बताया इस कार्यक्रम में इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह वशिष्ठ अतिथि,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह , ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर व रामपुर के विधायक नंद लाल मौजूद रहेंगे।
कुमारसेन के सेंज में स्थापित होगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा : अतुल शर्मा
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :