Wednesday, February 25, 2026

कांग्रेस पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे मुख्यमंत्री: राठौर

हिमाचल आजकल

शिमला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया है कि वह अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कांग्रेस पर बेबुनियाद आरोप लगा रहें है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही भाजपा ने प्रदेश में डबल इंजन की सरकार का दावा करते हुए प्रदेश के विकास के जो सपने लोगों को दिखाए थे,उन में से एक भी पूरा नहीं हुआ। आज स्थिति यह है कि विकास के नामपर सरकार को अपने खर्चे चलाने के लिए कर्ज पर कर्ज लेना पड़ रहा है। केंद्र के प्रदेश सरकार को एक पैसे की भी कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है।

राठौर ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कर्ज के लिये कांग्रेस को दोषी ठहराया है पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जब भी कर्ज लिया वह प्रदेश के विकास पर खर्च किया, न कि नेताआें के ऐशो आराम पर।  मुख्यमंत्री प्रदेश में बढ़ते कर्जो  पर। लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहें है।उन्होंने कहा कि हॉल ही के उप  चुनावों के बाद भाजपा को मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री घोषणाआें पर घोषणाएं कर रहें है,जबकि प्रदेश सरकार कर्जो की बैशाखी पर चल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कैग की रिपोर्ट में प्रदेश सरकार के फिजूलखर्ची की पूरी पोल खोल दी है।  मुख्यमंत्री का यह कहना कि सरकार की आमदनी 25 पैसे है और खर्च एक रुपए है ,तो सरकार को अपने खर्च कम करने चाहिए । सरकार ने अपने मंत्रियों को महंगी गाडिय़ां भी खरीदी साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने लिए एक नया उडऩ खटोला भी महंगी दर से खरीदा, जबकि प्रदेश की वित्तीय स्थिति नाजुक हालत में चल रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles