Wednesday, February 25, 2026

डिमांड के मुताबिक मिलेंगे बागवानों को सेब के पौधे

हिमाचल आजकल

शिमला। सेब के पौधे के  लिए बागवानों को बागवानी विभाग के पास अपनी डिमांड देनी होगी।  जनवरी से महीने से बागवानी विभाग पौधे  का आवंटन का काम शुरू कर देगा। बागवानी विभाग विदेशी पौधों के अलावा अपने फार्म हाऊस पर तैयार किए गए सेब के नर्सरी को बागवानों को वितरति करेगा।

सूबे के बागवान जनवरी व फरवरी महीने में सेब के नए पौधों की रोपाई करते है। बागवानी विभाग के अलावा  कई पंजीकृत बागवान भी सेब के पौधे बागवानों को उपलब्ध करवाता है।  बागवानों को पौधों  के लिए बागवानी विभाग के ब्लॉक स्तर व तैनात बागवानी विकास अधिकरी को अपनी डिमांड देनी होगी। डिमांड के मुताबिक ब्लॉक स्तर पर  बागवानों को पौधे  वितरित करवाएं जाएंगे। जबकि सेब के विदेशी पौधे कलस्टर माध्यम से बागवानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं विदेशी पौधे की कीमत काफी ज्यादा है। जबकि बागवानी विभाग द्वारा तैयार किए गए पौधे की दाम कम होते है। बागवानी विभाग बागवानों को कई वैरायटी के सेब के पौधे  उपलब्ध करवाएंगे। 

प्रदेश बागवानी विभाग के उप निदेशक देसराज शर्मा का  कहना है कि  बागवान समय पर सेब  के पौधों के लिए अपनी डिमांड दे। बागवानी विकास अधिकारी के कार्यालय में डिमांड के अनुसार ही सेब के पौधे उपलब्ध करवाएं जाएंगे। उनका कहना है कि पौधे पूरी जांच के बाद ही  बागवानों को उपलब्ध करवाएं जाएंगे। बागवानी विभाग के ब्लॉक कार्यालय में सेब के पौधे जनवरी और फरवरी में मिलेंगे। 

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles