Thursday, February 26, 2026

एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा हिम रत्न पुरस्कार से सम्मानित

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा को  को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर  ने हिम रत्न  पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार प्रोमोटर्स ऑफ सोशल एंड कल्चरल हैरिटेज ऑफ  हिमाचल प्रदेश द्वारा गेयटी थिएटर, शिमला में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रदान किया गया। नंद लाल शर्मा को यह पुरस्कार विद्युत सेक्टर और प्रशासन के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। वे हमेशा से ही प्रतिभावान लोगों और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के समर्थक रहे हैं।

नंद लाल शर्मा ने एसजेवीएन के लिए  वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट  वर्ष 2030 तक 12000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 25000 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साझा विजन की परिकल्पना कर कंपनी को विश्व स्तर पर प्रशंसित ट्रांसनेशनल कंपनी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एसजेवीएन का वर्तमान पोर्टफोलियो 11000 मेगावाट से अधिक का है और कंपनी साझा विजन की प्राप्ति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles