हिमाचल आजकल
शिमला। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा व खेल मामलों के मंत्री अनुराह सिंह ठाकुर ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के तहत 2700 किलोमीटर के 254 परियोजनाआें के लिए मंजूरी के लिए केंद्र द्वारा 2372. 59 करोड़ रुपए मंजूर करने के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह जी का आभार प्रकट किया है।
बीते 8 अगस्त को अनुराग सिंह ठाकुर ने नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा जी के साथ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से मिलकर उनके समक्ष बाढ़ व बारिश से हिमाचल में सडक़ों के टूटने का विषय उठाया था और सडक़ों के पुनर्निर्माण की माँग रखी थी। ग्रामीण विकास मंत्री ने अनुराग ठाकुर की 2700 किलोमीटर सडक़ निर्माण की माँग को तत्काल सहर्ष स्वीकार कर लिया और अब इसके बजट की मंजूरी भी दे दी है।
अनुराग ठाकुर ने कहा पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश को भौगोलिक जटिलता और मौसम के बदलाव के समय विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाआें से जूझना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से हिमाचल में भारी बारिश व बाढ़ के चलते जान-माल और इंफ्रास्ट्रक्चर का बहुत नुकसान हुआ है। जगह जगह सडक़ें टूटने लोगों के घरों के टूटने की घटना दुखदाई है। इस बार की बारिश ने उन सडक़ों-घरों-पुलों को नुकसान पहुंचाया है जहां पहले कभी बाढ़ का पानी नहीं पहुंचा।इस विषय को ध्यान में रखते हुए मैंने बीते 8 अगस्त को केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह से भेंट की व विस्तार में उन्हें हिमाचल प्रदेश में बाढ़ बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी थी। मैंने माननीय ग्रामीण विकास मंत्री जी से प्रधानमन्त्री ग्रामीण सडक़ योजना के अंतर्तत 2700 किलोमीटर सडक़ निर्माण की माँग रखी जिसे उन्होंने तत्काल सहर्ष स्वीकार कर लिया था। आज 2700 किलोमीटर के 254 परियोजनाआें के लिए 2372.59 करोड़ रुपये केंद्र द्वारा मंजूर किया जाना हर्ष का विषय है।


| All Rights Reserved | Website By :