Sunday, April 12, 2026

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना-3 के अंतर्गत केन्द्र से 254 सडक़ों के विस्तारीकरण व उन्नयन की स्वीकृति: विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना (पीएमजीएसवाई-3) के बैच-1 के तहत वर्ष 2023-24 के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की 254 सडक़ों के उन्नयन को 2643$01 करोड़ रुपए की स्वीति प्रदान की है। उन्होंने इसके लिए केन्द्र सरकार और विशेष तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह तथा केन्द्र के समक्ष हिमाचल के हितों की पैरवी करने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के चरण-3 में स्वीत इस राशि से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की 254 सडक़ों के विस्तारीकरण एवं उन्नयन के कार्य किए जायेंगे, जिनकी कुल लम्बाई लगभग 2683 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि स्वीत राशि में केन्द्र का भाग 2372$59 करोड़ रुपये होगा जबकि राज्य का भाग 270$42 करोड़ रुपये है।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश हित के मुद्दे केन्द्र सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से उठा रही है। उन्होंने कहा कि गत दिनों उन्होंने स्वयं भी दो बार तथा लोकसभा सांसद एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से भेंट कर यह राशि शीघ्र स्वीत करने का आग्रह किया था।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आेर से भेजे गए प्रस्ताव पर 12 जून, 2023 को आयोजित अधिकार प्राप्त समिति की बैठक में इस पर विचार किया गया। समिति की अनुशंसा एवं प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए अनुपालना प्रतिवेदन के आधार पर अब केन्द्रीय मंत्रालय ने अब इसे स्वीति प्रदान की है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भारी बरसात के कारण प्रदेश में सडक़ अधोसंरचना को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। सभी मुख्य मार्गों को बहाल करने के लिए प्रदेश सरकार तथा लोक निर्माण विभाग युद्घ स्तर पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तृतीय चरण के अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर सडक़ों के उन्नयन एवं सुधारीकरण में मदद मिलेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles