हिमाचल आजकल
शिमल। प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्राकृतिक आपदा की घडी में रात दिन राहत और बचाव कार्यों में प्रयासरत ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है। पिछले 40 से अधिक दिनों से जिस तरह से मुख्यमंत्री खुद फ्रंट पर रहकर हर नुकसान का खुद जायजा ले रहे है।
प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री देर रात अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत व बचाव कार्य पर समीक्षा करते हैं और अगले दिन आपदा ग्रसित स्थलों पर खुद जा कर लोगों के दु:ख सांझा कर रहे हैं। उनका प्रदेश और प्रदेश वासियों के साथ दुख की इस घड़ी में घर के मुखिया की तरह साथ देना एक अनूठी मिसाल है।
उन्होंने ने केंद्र की मोदी सरकार से इस प्राकृतिक त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की भी मांग की है। प्राकृतिक आपदा से प्रदेश में 300 से ज्यादा लोगो की मौत हो चुकी है और दस हजार करोड़ से ज्यादा का नुक्सान हो चूका है। हजारों लोगों को अपना घर छोडऩा पड़ा है। एेसी परिस्थिति में बिना किसी राजनितिक भेदभाव के केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करें।
प्राकृतिक आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री कर रहे बेहतर कार्य : निगम भंडारी
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :