Sunday, April 12, 2026

सत्ता पक्ष और विपक्ष को मिलकर प्रदेश को दोबारा से पटरी पर लाना होगा : राजीव बिंदल

हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने हिमाचल प्रदेश में आपदा की घड़ी में 254 सडक़ों के निर्माण व सुधार के लिए 2643 करोड़ रुपए की राशि स्वकृीत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया की। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना मद के अंतर्गत 2643 करोड़ की स्वीति हिमाचल प्रदेश की सडक़ों के निर्माण व सुधार में अहम भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल आए थे और उन्होनें फोरलेन, नेशनल हाईवेज को पूरी तरह ठीक करने का जिम्मा केन्द्र सरकार पर लिया जो हिमाचल के लिए एक बहुत बड़ा निर्णय है। इन फोरलेन, नेशनल हाईवेज को सही स्थिति में लाने पर हजारों करोड़ खर्च होंगे और जो 100 प्रतिशत केन्द्र सरकार से आएगा।

राजीव ङ्क्षबदल ने कहा किे भारी बरसात के कारण बीआरआे द्वारा बनाई गई सडक़ों को जो नुकसान पहुंचा है उनको ठीक करने का काम बीआरआे ने तेज गति से शुरू किया है जिसका शत-प्रतिशत खर्च केन्द्र की मोदी सरकार वहन करेगी। बीते दिनों रेलवे को जो नुकसान हुआ उसको दोबारा स्थापित करने का पूर्ण व्यय केन्द्र सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एयरफोर्स, मिलट्री पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर कार्य कर रही है। कांगड़ा में एयरफोर्स द्वारा सबसे बड़ा बचाव अभियान चलाया गया जिसके परिणामस्वरूप सैंकड़ों लोगों को जलमग्र भूमि से निकाला जा सका । आपदा राहत के लिए केन्द्र की मोदी सरकार लगातार प्रदेश की सरकार को सहयोग कर रही है ।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles