हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन की लूहरी जलविद्युत परियोजना-1 द्वारा सामाजिक दायित्व योजना (सीएसआर) के अन्तर्गत शुक्रवार को 25 स्थानीय युवाओं को हिमाचल प्रदेश की विभिन्न राजकीय आईटीआई में प्रशिक्षण के लिए प्रायोजित किया गया। योजना के तहत विभिन्न टे्रडों जैसे कम्पयूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेन्टेनेन्स, इलैक्ट्रीशियन, सर्वेयर, मोटर मकैनिक व्हीकल, फिटर व पलम्बर के कोर्स में प्रशिक्षण हेतु दाखिला पत्र सौंपे गए।
योजना के तहत सभी छात्रों की कोर्स फीस तथा 2000 रुपए प्रतिमाह की दर से छात्रवृति प्रत्येक छात्र को एसजेवीएन द्वारा वहन की जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परियोजना प्रमुख श्री सुनील चौधरी ने प्रभावित पंचायतों से आए स्थानीय युवाआें तथा उनके अभिभावकों का अभिनन्दन किया तथा युवाआें को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएें दी। उन्होंने कहा कि लूहरी परियोजना के अन्र्तगत आने वाली प्रभावित पंचायतों से लगभग 210 स्थानीय युवा इस योजना के तहत लाभान्वित हुए हैं।
इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ प्रबन्धक (मानव संसाधन) और नीरज गौतम, सहायक प्रबन्धक (सिविल/सीएसआर) मौजूद रहे।
लूहरी परियोजना चरण-1 ने आईटीआई प्रशिक्षण के लिए युवाओं 25 को किया प्रायोजित
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :