Sunday, August 2, 2026

मंडी के लिए उप्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के तहत 54 सडक़ें स्वीकृत : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने बताया है कि केंद्र सरकार ने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना तृतीय बेच की 54 सडक़ें स्वीकृत की हैं। इन पर 599. 55 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रतिभा सिंह ने इन 54 सडक़ों के निर्माण को स्वीकृत करने पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह,प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा है कि इन सडक़ों के निर्माण से मंडी संसदीय क्षेत्र में ग्रमीण विकास की गति को बल मिलेगा।
उन्होंने बताया कि बीते दिनों नई दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर इन सडक़ों के निर्माण का मामला उठाया था,जो उन्होंने स्वीकार कर दिया हैं। उनका कहना है कि मंडी संसदीय क्षेत्र में सडक़ों के विस्तार में यह सडक़ें मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में हो रही भारी बारिश व बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान मंडी संसदीय क्षेत्र में सडक़ों को हुआ हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय भूतल व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से चेलचौक से पंडोह बाया गोहर सडक़ को सीआईआरएफ व केंद्रीय सडक़ ढांचागत फंड के तहत लाने का आग्रह किया हैं । जिससे इस सडक़ के रखरखाव पर धन की कमी आड़े न आए। उन्होंने कहा कि मंडी से पंडोह कुल्लू का सडक़ सम्पर्क पूरी तरह टूट चुका है इसलिए चैलचौक से पंडोह बाया गोहर सडक़ कुल्लू व सीमावर्ती लेह के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग लाई जा सकती हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles