Sunday, August 2, 2026

भाजपा ने मेरी माटी मेरा देश अभियान, मन की बात पर की चर्चा

प्रदेश स्तरीय बैठक में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग प्रधानमंत्री व इसरों के वैज्ञानिकों दी बधाई
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की एक वर्चुअल बैठक हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रपितक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश सह प्रभारी संजय टण्डन, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्घार्थन, प्रदेश के सभी पदाधिकारीगण, संसदीय क्षेत्रों के प्रभारी एवं सह प्रभारी, संसदीय क्षेत्र पूर्णकालिक विस्तारकों और 17 जिलों के जिला अध्यक्षों ने भाग लिया ।
पायल वैद्य, प्रदेश उपाध्यक्ष ने मेरी माटी मेरा देश अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होनें अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण 1 से 15 सितम्बर तक चलेगा जिसके अंतर्गत हर बूथ के हर घर पर जाकर कलश में मिट्टी एकत्रित की जाएगी। इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत हर बूथ पर 10 पौधे लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बूथ के अंतर्गत एेसे गांव जहां पर कम से कम 2 शहीद परिवार रहते हों वहा ष्शिलाफलकमश् का लेखन किया जाएगा तथा पंच प्रण की प्रतिज्ञा का सामुहिक कार्यक्रम किया जाएगा। संजीव कटवाल प्रदेश उपाध्यक्ष ने मन की बात कार्यक्रम की जानकारी दी। यह कार्यक्रम प्रत्येक मण्डल के कम से कम 50 बूथों पर सुना जायेगा।
बैठक में प्रदेश महामंत्री व राज्य सभा सांसद डा. सिकन्दर कुमार ने कहा की 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक नए वोट बनाना और वोट कटवाना, यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्घार्थन ने तीनों विषयों का समावेश किया और बूथ सशक्तिकरण अभियान को 1 अक्तूबर से तेज गति से चलाने के लिए कार्यकर्ताआें को टिप्स दिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने इन सभी विषयों पर प्रदेश की टीम को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आग्रह किया । बैठक में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग पर प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा नेताआें द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , इसरों के वैज्ञानिकों को बधाई पत्र भेजा गया। जिसको लेकर बैठक में एक प्रस्ताव भी पारित हुआ।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles