Sunday, August 2, 2026

नगर पंचायत कोटखाई ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.31 लाख का अंशदान किया

हिमाचल आजकल
शिमला। नगर पंचायत कोटखाई की अध्यक्ष अंजली चौहान ने शनिवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1.31 लाख रुपए का चेक भेंट किया। शिक्षा मंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए नगर पंचायत कोटखाई का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह राशि जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में सहायक सिद्घ होगी। इस अवसर पर नगर पंचायत कोटखाई के उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, पार्षद जगदीश चौहान, नीरज ठाकुर व विक्की चौहान भी उपस्थित है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles