Monday, April 13, 2026

महिला मोर्चा 29, 30 और 31 अगस्त को राखी के त्यौहार को स्नेह यात्रा के रूप में मनाएगी : वंदना योगी

शिमला, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी ने महिला मोर्चा द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा की महिला मोर्चा 29, 30 और 31 अगस्त 2023 को राखी के त्यौहार को स्नेह यात्रा के रूप में पूरे देश और प्रदेश भर में मनाएगी।

महिला मोर्चा इस कार्यक्रम को बस, ऑटो, रिक्शा, टैक्सी चालक भाइयों के साथ बड़ी धूमधाम के साथ मनाएंगा l

कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मोर्चा फौजी और चिकित्सको भाइयों को रक्षासूत्र बंधेगी, साथ ही सेवा बस्तियां और अनुसूचित जातिवर्ग के भाइयों को रक्षासूत्र बांध इस कार्यक्रम को मनाएगी I

महिला मोर्चा पुलिस और होमगार्ड जवानों को भी रक्षासूत्र पहनाएगी

उन्होंने कहा की देश और प्रदेश के सभी चालक महिलाओं को अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचते है और त्योहार पर भी छुट्टी नही जाते है। महिला मोर्चा इन सभी भाईयों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विशेष सम्मान देकर उनके काम की सराहना करेगी। इन सभी का महिलाओं की सुरक्षा में बड़ा योगदान होता है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles