हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (एचपीएएस) और संबद्ध सेवाओं के 13 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार मुलाकात की। यह परिवीक्षाधीन अधिकारी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा), फेयरलन, शिमला में आधार (फाउंडेशन) प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल जैसे शांतिपूर्ण राज्य में उन्हें प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि नियम और व्यवस्था के साथ साथ उन्हें आम लोगों के मार्गदर्शक, सहयोगी और मित्र के रूप में धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरुत है। राज्यपाल ने उन्हें कानून व्यवस्था को सही रूप से लागू करने और कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण भावना से कार्य करने का परामर्श दिया ताकि वंचित वर्ग लाभान्वित हो सकें।
उन्होंने कहा कि जनसमस्याआें के निवारण के लिए व्यवहारिक कानून की समझ जरूरी है। काम ही व्यक्ति को एक अलग पहचान दिलाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी युवा अधिकारी प्रदेश हित में कार्य करते हुए राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।
राज्यपाल ने कहा कि अधिकारियों का अपने काम के प्रति सकारात्मक सोच जरूरी है। इससे न केवल उनके करियर बल्कि देश के भविष्य को भी बेहतर दिशा मिलेगी। राज्यपालल ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों के साथ जीवन के अनुभव भी साझा किये और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अपने अनुभव भी साझ
एचपीएएस और संबद्ध सेवा परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल से मुलाकात की
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :