हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर, गोविंद ठाकुर, डा. राजीव सहजल व हंस राज ने कहा कि प्रदेशभर से महिलाएं अपना हक मांग रही है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सहित अन्य नेतओं ने घर-घर जाकर 18 साल से 60 साल की आयु की सभी महिलाओं को पहली जनवरी, 2023 से 1500 रुपए महीना देने का बात कहीथी। प्रदेश की महिलाओं ने कांग्रेस के नेताआें द्वारा दी गई गारंटियों को सच माना और 1 जनवरी, 2023 से 1500 रुपए महीना अपने खाते में आने का इंतजार कर रही है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि 22 लाख महिलाओं को 1500 रुपए महीना मिलना चाहिए था। इस प्रकार हर महिला के खाते में अभी तक 13500 रुपए पहुंच आने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर जगह महिलाओं को 1500 रुपए महीने की बात की जा रही है। अब महिलाएं सरकार के खिलाफ लामबंद होने की तैयारी कर रही है।
1500 की गारंटी को लेकर सडक़ों पर उतरेगी महिलाएं : वीरेंद्र कंवर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :