Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन ने असम में 320 मेगावाट की सौर परियोजनाओं के लिए अवार्ड प्राप्त किया

हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन ने असम पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एपीडीसीएल) से 320 मेगावाट संचयी क्षमता की तीन सौर परियोजनाओं को निष्पादित करने के लिए अलग अलग अवार्ड पत्र प्राप्त किए हैं। एसजेवीएन ने एपीडीसीएल की तीन अलग अलग टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली निविदाओं में 50 मेगावाट, 70 मेगावाट और 200 मेगावाट की सौर परियोजनाओं के लिए भाग लिया। इसमें से 50 मेगावाट और 70 मेगावाट की सौर परियोजनाओं को 3.92 रूपए प्रति यूनिट के टैरिफ पर आवंटित किया गया है और इसे सोलर पार्क श्रेणी के अंतर्गत विकसित किया जाना है। उन्होंने कहा कि 200 मेगावाट क्षमता की तीसरी सौर परियोजना को 3.90 रुपए प्रति यूनिट के टैरिफ पर आबंटित किया गया है और इसे असम राज्‍य में कहीं पर भी विकसित किया जाना है। इन सभी परियोजनाओं को एसजेवीएन द्वारा अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्घ्थ कंपनी एसजीईएल के माध्यम से बिल्ड आेन एंड ऑपरेट आधार पर विकसित किया जाएगा ।
नंद लाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान, एसजेवीएन का सौर व पवन परियोजना पोर्टफोलियो 5 गीगावट तक पहुंच गया है। यह वर्ष 2026 तक 12000 मेगावाट के मिशन और वर्ष 2030 तक 25000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट के साझा विजन को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles