हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में भारी बारिश,बाढ़ व भूस्खलन से लोगों के हुए भारी जानमाल के नुकसान पर कांग्रेस के राहत कार्यो पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा है कि संगठन और प्रदेश सरकार के बीच बेहतर तालमेल से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जा रही हैं। आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद करना कांग्रेस का प्रमुख लक्ष्य है जिसमें पार्टी पूरी तरह सफल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने सभी ब्लॉकों से नुकसान की रिपोर्ट ली हैं। प्रदेश की पूरी सरकार राहत व पुनर्निर्माण कार्यो में जुटी हैं।
प्रतिभा सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि वह केवल ब्यानबाजी कर अपना राजनीतिक हित साधने में लगी हैं। प्रभावित लोगों को कोई भी राहत भाजपा के नेताओं द्वारा नहीं दी जा रही हैं। उनका कहना है कि अगर भाजपा को प्रभावित लोगों की जरा भी पीड़ा होती तो वह केंद्र सरकार से विशेष मदद का आग्रह करती। भाजपा आपदा की इस विकट स्थिति में घडय़ाली आंसू बहा रही हैं। भाजपा प्रदेश के लोगों को गुमराह नही कर सकती। कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा से फिर आग्रह किया है कि वह अपने सभी नेताओं व सांसदों को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल कर प्रदेश में आई इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवा कर विशेष आर्थिक पैकेज की मांग करें जिससे प्रदेश में पुनर्निर्माण कार्यो में तेजी लाई जा सकें।
आपदा प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रही कांग्रेस : प्रतिभा सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :