हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह प्रदेश के बागवानों के साथ अन्यान्य कर रहें है। बागवानों को न तो कीटनाशक मिल रहे है न ही फफूंदनाशक। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद तक नहीं मिल रही है। उन्होंने भाजपा को किसान व बागवान विरोधी करार दिया।
मंगलवार को कुमारसैन ठियोग विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती महंगाई के विरोध में जन जागरण अभियान में थानाधार से कोटगढ़ पद यात्रा के दौरान राठौर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है।उन्होंने कहा कि इस सरकार का न तो बढ़ती महंगाई पर ही कोई नियंत्रण हो रहा है और न ही बढ़ती बेरोजगारी पर। अब यह सरकार चंद दिनों की मेहमान है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां किसान व बागवान विरोधी ही रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज देश के बड़े बड़े उन उपक्रमों को बेच रही है,जहां लाखों लोगों को रोजगार मिलता था। सरकार बैंकों को भी निजी हाथों में सौंप कर देश की अर्थव्यवस्था को अपने चंद लोगों को देने का प्रयास कर रही है। इस दौरान एचपीएमसी के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर,पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर भैक, सत्यजीत नेगी, पूर्व एसआईडीसी के अध्यक्ष अतुल शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कंवर,नगर परिषद अध्यक्ष विवेक थापर,जिला परिषद सदस्य उज्ज्वल मेहता,रूपेश कवंल, आरती निर्मोही,जिला शिमला अनुसूचित जाति अध्यक्ष भूपेंद्र कौशल, संदीप सरोल,प्रमोद चौहान, राजेश शर्मा,दलीप राजटा सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल व विभिन्न पंचायतों के प्रधान,उप प्रधान व पूर्व प्रधान सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


| All Rights Reserved | Website By :