Monday, January 12, 2026

मुख्यमंत्री ने चंबा हादसे पर शोक व्यक्त किया

हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को जिला चंबा के झुलाड़ा गांव में हुए हादसे में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृत व्यक्ति के परिवारजनों को 25000 रुपए, घायल व्यक्तियों को 5000 रुपए और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 10000 रुपए की फौरी राहत प्रदान की है। उन्होंने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दिवंगत आत्माआें की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles